PANIPAT AAJKAL , 12 फरवरी : थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने दिवाना रेलवे रोड पर रहेड़ी पर अवैध शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिवाना निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 21 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डे के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की दिवाना रेलवे रोड पर एक युवक रेहड़ी पर शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर रेहड़ी पर शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अमर सिंह पुत्र राजपाल निवासी दिवाना के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के पास से 21 पव्वे देसी शराब बरामद की। पुलिस टीम ने युवक से बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अमर सिंह के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।